• Breaking News

    ओवरलोड वाहनों और प्रदूषण से परेशान महिलाओं ने सरेली में लगाया जाम

    नारनौल, 08 दिसम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    ओवरलोड वाहनों और उनसे होने वाले वायु प्रदूषण से परेशान गांव सरेली की महिलाओं  ने आज निजामपुर धोलेडा मार्ग पर जाम लगा दिया। महिलाएं जाम लगाकर सडक़ पर बैठ गई। इससे रोड के दोनों तरफ डंपरों की लंबी कतार लग गई। जाम करीब 4 घंटे चला जिसके बाद थाना प्रभारी निजामपुर के आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोला।
    नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव सरेली की ढाणी के लोगों ने ओवरलोड व तेज रफ्तार से दौडऩे वाले डंपरो के खिलाफ मोर्चा खोला और तकरीबन 4 घंटे रोड को जाम रखा। आक्रोशित ग्रामीणों ने कहा कि यहां आए दिन तेज रफ्तार से ओवरलोड डंपर दौड़ते हैं। जिनके कारण दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। साथ ही धूल मिट्टी काफी मात्रा में उड़ती है। जिनके कारण उन्हें सांस लेने में भी समस्या हो रही है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे दोबारा से रोड पर बैठ जायेंगी और जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा वे नहीं उठेगी। जाम की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी निजामपुर धर्मवीर मौके पर पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा। थाना प्रभारी के इस आश्वासन पर महिलाओं ने जाम खोल दिया।

    Local News

    State News

    Education and Jobs