• Breaking News

    हुंकार रैली में हजारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स भाग लेंगे

    नारनौल, 07 अक्टूबर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    केंद्रीय ट्रेड यूनियन संगठन एआईयूटीयूसी व स्कीम वर्कर्स फेडरेशन आफ इंडिया के आह्वान पर प्रदेश की हजारों की संख्या में स्कीम वर्कर्स 8 अक्टूबर को भिवानी के हुडा पार्क में हुंकार रैली में भागीदारी करेंगी। इस आशय की जानकारी देते हुए एआईयूटीयूसी के राज्य प्रधान कॉमरेड राजेंद्र सिंह एडवोकेट एवं स्कीम वर्कर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष कृष्णा देवी ने देते हुए बताया कि इस रैली में आशा कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा रजि. नं. 2074, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा रजि. नं. 1996 एवं मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन हरियाणा रजि.नं. 2077 के बैनर तले भारी संख्या में प्रांत की स्कीम कर्मी हिस्सा लेंगी।
    उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगे हैं सभी स्कीम कर्मियों को सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए। न्यूनतम वेतन 26000 रुपए प्रति माह लागू किया जाए। रिटायरमेंट की उम्र 65 साल की जाए। मानदेय का भुगतान हर माह की 7 तारीख तक किया जाए। आशा कर्मियों के प्रदेश में चल रहे आंदोलन की मांगों को माना जाए। आंगनबाड़ी कर्मियों की हड़ताल के दौरान वेतन में से जबरन की गई 75 प्रतिशत की कटौती का भुगतान किया जाए। मिड डे मील कर्मियों को 10 माह की बजाय पूरी साल का मानदेय दिया जाए। मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की नेत्री कुसुम पांचाल की प्रताडऩा बंद की जाए और उसे तुरंत ड्यूटी पर लिया जाए | हुंकार रैली के बाद कैबिनेट मंत्री जेपी दलाल को ज्ञापन देकर हरियाणा सरकार से उपरोक्त मांगों को अविलंब लागू करने की मांग की जाएगी।
    इस रैली को मुख्य तौर पर एआईयूटीयूसी के अखिल भारतीय उपप्रधान एवं सयुक्त किसान मोर्चा के नेता कामरेड सत्यवान, एआईयूटीयूसी के राज्य सचिव हरी प्रकाश, उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी, रामफल सुहाग, कर्मचारी नेता मास्टर सूबे सिंह समेत जाने माने ट्रेड यूनियन नेता एवं संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के अलावा स्कीम वर्कर्स यूनियनों की नेत्रियां सम्बोधित करेंगी।

    Local News

    State News

    Education and Jobs