• Breaking News

    नौ वोट से जीतकर रामकुमार भोजावासिया बने गोपाल गौशाला के प्रधान

    नारनौल, 08 अक्टूबर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    गोपाल गौशाला, नारनौल की कार्यकारिणी चुनावों के लिए रविवार को मतदान हुआ। मतदान के लिए सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल भवन में दो बूथ बनाए गए थे। इन पर सुबह 9 से शाम 3 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। इस दौरान 41 कॉलेजियम सदस्यों में से 40 ने प्रधान, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष व दो सदस्यों के लिए वोट डाले। प्रधान पद के लिए धर्मेंद्र गोयल उर्फ पप्पी भोजावासिया द्वारा नाम वापस ले लिए जाने के बाद चार उम्मीदवार रामकुमार भोजावासिया, सुरेंद्र कुमार, सुरेश चंद संघी और वीरेंद्र संघी मैदान में थे। इनमें से रविंद्र कुमार संघी को 14, रामकुमार गोयल को 23, सुरेंद्र कुमार को जीरो व सुरेश चंद संघी को 3 वोट मिले। इस प्रकार रामकुमार गोयल 9 वोट से विजयी हुए। 
    उपप्रधान पद पर रामगोपाल पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। सचिव पद के लिए 2 उम्मीदवार करण सिंह व वासुदेव मैदान में थे। करण सिंह को 18 व वासुदेव को 22 वोट मिले। संयुक्त सचिव पद के लिए हरीश कुमार सैनी व सुभाष चंद संघी मैदान में थे। हरीश कुमार सैनी को 17 व सुभाष चंद संघी को 23 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए भी दो उम्मीदवार आनंद प्रकाश गुप्ता व नवीन कुमार मित्तल आमने-सामने थे। आनंद प्रकाश गुप्ता को 17 व नवीन कुमार मित्तल को 23 वोट मिले। 
    उपरोक्त पदाधिकारी के साथ साथ कार्यकारिणी के दो सदस्यों के लिए भी मतदान हुआ। इनमें एक पद के लिए राधेश्याम सैनी व सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव मैदान में थे। राधेश्याम सैनी को 18 और सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 22 वोट मिले। वहीं दूसरे सदस्य पद के लिए राजेंद्र कुमार व सुनील कुमार के बीच आमने सामने का मुकाबला था। इसमें सुनील कुमार ने 27 वोट लेकर राजेंद्र कुमार को 14 वोट से हराया। राजेंद्र कुमार को 13 वोट मिले। कार्यकारिणी के चार सदस्य पारस चौधरी, बद्री प्रसाद गर्ग, नरेश मित्तल व अजय सिंघल पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

    Local News

    State News

    Education and Jobs