• Breaking News

    अटेली नगरपालिका के वार्ड रिज़र्व किये गए, प्रधान का ड्रा चंडीगढ़ में होगा

    नारनौल, 17 अक्टूबर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नगरपालिका अटेली में नई वार्ड बंदी के बाद मंगलवार को आरक्षण के लिए ड्रा निकाला गया। प्रशासनिक अधिकारियों व एडहाक कमेटी की मौजूदगी में वार्ड ड्रा द्वारा आरक्षित किये गए। अटेली में पहले 11 वार्ड थे जो अब बढ़कर 12 हो गये हैं। पहली बार बीसीए के लिए दो वार्ड आरक्षित हुए है। 
    यह है आरक्षण के बाद वार्डों की स्थिति 
    वार्ड 1 बीसी-ए महिला, वार्ड 2 सामान्य, वार्ड 3 सामान्य महिला, वार्ड 4 अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 5 सामान्य, वार्ड 6 अनुसूचित जाति, वार्ड 7 सामान्य महिला, वार्ड 8, 9, 10, 11 अनारिक्षत हुए है। इसके अलावा वार्ड 12 बीसी ए के लिए रिजर्व हुआ है। प्रधान पद के लिए रिजर्व का ड्रा चंडीगढ़ में होगा। 

    गौरतलब है कि अटेली नपा का कार्यकाल 12 मई को पूर्ण हुआ था, उसके बाद एसडीएम नारनौल को यहां का प्रशासक बनाया हुआ है। अटेली में 2021 की जनगणना के अनुसार 12 वार्डों की जनसंख्या 7246 है। दिलचस्प बात यह है कि जनगणना  2011 के अनुसार शहर में 11 वार्ड की जनसंख्या 7619 थी। दस साल में जहां शहर की जनसंख्या बढ़नी थी, जबकि रिकॉर्ड में कम हो गई है। शहर में 5176 मतदाता और 4516 प्रॉपर्टी आईडी  हैं| जबकि विधानसभा की वोटर सूची में 5848 के करीब मतदाता हैं| 
    लोगों का कहना है इस बार जनसंख्या परिवार पहचान पत्र के अनुसार ली गई है। जिसके कारण जनसंख्या कम दिखाई जा रही है। बहुत से लोगों ने परिवार पहचान पत्र नहीं बनवाए हैं तो कुछ लोगों ने  शहर में रहते हुए गांव के पता पर परिवार पहचान पत्र बनवा रखा है।
    इस संबंध में नगरपालिका सचिव अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिवार पहचान पत्र के अनुसार 2021 की जनसंख्या मान कर वार्ड बनाये गये हैं। 2011 में सर्वे के अनुसार जनसंख्या तय की गई थी। सचिव ने बताया कि नगरपालिका के प्रधान पद के वर्ग के लिए आरक्षण का ड्रा चंडीगढ़ अर्बन बॉडी में होगा।

    Local News

    State News

    Education and Jobs