• Breaking News

    नारनौल से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सेवा शुरू

    नारनौल, 15 अक्टूबर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हरियाणा राज्य परिवहन की ओर से नारनौल से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस सेवा प्रथम नवरात्रि से शुरू की गई। पहले दिन करीब 30 यात्रियों ने इस बस में सवारी की। यह बस नारनौल से महेंद्रगढ़ होते हुए बुचावास से नेशनल हाईवे नंबर 152 डी होकर चंडीगढ़ जाएगी। रोजाना सुबह 8:00 बजे यह नारनौल से रवाना होगी तथा 5 घंटे बाद यह चंडीगढ़ पहुंच जाएगी।
    हरियाणा में रोडवेज बस सेवा से यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। नारनौल से चंडीगढ़ के लिए करीब 10 साल बाद एसी बस रोडवेज द्वारा शुरू की गई है। इससे करीब 10 साल पूर्व एक वातानुकूलित बस शुरू की गई थी, लेकिन वह किराया ज्यादा होने की वजह से बाद में बंद कर दी गई। अब फिर से नारनौल से चंडीगढ़ के लिए हरियाणा राज्य परिवहन की एसी बस सेवा शुरू हुई है। यह बस प्रतिदिन सुबह 8 बजे नारनौल से रवाना होगी तथा महेंद्रगढ़ शहर होते हुए बुचावास पर नेशनल हाईवे नंबर 152 डी पर चढ़ जाएगी। इसके बाद 152 डी नेशनल हाईवे पर आने वाले विभिन्न शहरों के स्टॉपेज पर रुकती हुई यह बस 5 घंटे बाद चंडीगढ़ पहुंचेगी।
    चंडीगढ़ से शाम को 4 बजे चलेगी नारनौल के लिए:
    इसके बाद शाम को 4 बजे फिर से यह बस चंडीगढ़ से नारनौल के लिए रवाना होगी जो 152 डी होते हुए नारनौल आएगी। इस बस सेवा का चंडीगढ़ के लिए किराया नारनौल से 540 रुपए रहेगा। नई बस सेवा शुरू होने पर चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों ने इसका स्वागत किया है तथा इसे आम जनता के लिए एक तोहफा बताया है।
    नारनौल से चंडीगढ़ का वाया 152 डी का पूरा टाईमटेबल यहाँ देख सकते हैं- https://www.roadwaysbustime.com/2022/09/narnaul-to-chandigarh-via-152-d-bus.html

    Local News

    State News

    Education and Jobs