• Breaking News

    एक माह में एक दर्ज़न से अधिक महिलाएं और लडकियाँ लापता, सिलसिला जारी

    नारनौल, 01 अक्टूबर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    जिले में लडकियाँ ही नहीं विवाहित महिलाएं भी लापता हो रही हैं| सितम्बर महीने में ही एक दर्ज़न से अधिक महिलाओं और लड़कियों के घर से लापता होने की रिपोर्ट पुलिस के पास पहुंच चुकी थी| यह सिलसिला आज भी जारी रहा| 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार एक विवाहिता अपने 15 महीने के लडक़े को लेकर घर से कहीं चली गई। इस बारे में लापता महिला के पति ने पुलिस को पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गत दिवस गांव जेलाफ़ के एक व्यक्ति की पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। इस बारे में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसकी शादी करीब 6 साल पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी की उम्र करीब 25 वर्ष है। वह गत दिवस सुबह 11 बजे अपने 15 महीने के बेटे को लेकर कहीं चली गई। इसके बाद उसने अपनी पत्नी की कई जगह तलाश की, उसके मायके भी पूछा, लेकिन उसकी पत्नी कहीं पर नहीं मिली। उसकी पत्नी अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गई। व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत देकर पत्नी और बेटे की तलाश करने की मांग की है। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
    गायब होने वाली महिलाओं और लड़कियों की संख्या लगभग बराबर रही, जो समाज के लिए चिंता का विषय बन गया है| 

    Local News

    State News

    Education and Jobs