• Breaking News

    कनीना सिटी थाना के उप निरीक्षक का असामयिक निधन

    नारनौल, 23 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    सिटी थाना कनीना में तैनात उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह (53) का बीती रात्रि असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी उनके सह कर्मियों को आज दिन में लगभग बारह बजे तब लगी जब वे थाना में नहीं पहुंचे और सहकर्मियों ने उनके कमरे पर जाकर देखा। राजेन्द्र सिंह सिटी थाना के समीप ही एक किराये के कमरे में रह रहे थे। दोपहर तक कार्यस्थल पर नही पहुंचने और बार-बार मोबाइल फोन पर सम्पर्क करने के बावजूद बात नहीं होने से चिंतित सह कर्मियों ने जब उन्हें कमरे पर पहुंच आवाज लगाई और जवाब नहीं मिला तो थाना में तैनात अन्य अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुचे अनुसंधान अधिकारी प्रदीप कुमार एचसी ने साथी कर्मियों की मदद से दरवाजा तोड़ कर जब कमरे में देखा तो राजेन्द्र सिंह को निश्चल अवस्था में पाया। उन्हें तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आरंभिक जांच उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    पुलिस महकमे के अतिरिक्त जान साधारण में भी मृदुभाषी के तौर पर जाने वाले राजेन्द्र सिंह उप निरीक्षक अपने पीछे अपनी पत्नी रेखा और पुत्र अमित शर्मा को छोड़ गए। उनकी कनीना थाना में तैनाती बीते मार्च माह में ही हुई थी। राजेंद्र सिंह की असामयिक मृत्यु पर जिला पुलिस अधीक्षक नितिन अग्रवाल ने शोक व्यक्त करते हुए राजेन्द्र सिंह के निधन को अपूर्णीय क्षति करार दिया।

    Local News

    State News

    Education and Jobs