• Breaking News

    दो लड़कियों को छोड़ मां हुई लापता, गहने-रूपये ले जाने का भी आरोप

    नारनौल, 18 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    गांव धरसु से एक महिला शादी के 12 साल बाद दो लड़कियों को घर पर छोडक़र कहीं चली गई। इस बारे में महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति का आरोप है कि महिला घर से 50 हजार रुपए व सोने चांदी के जेवरात तथा इंश्योरेंस के कागज भी अपने साथ ले गई।
    गांव धरसु के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी शादी 2011 में हुई थी। शादी के बाद उसकी उसकी पत्नी के साथ कोई लड़ाई झगड़ा नहीं हुआ। गत रात्रि वह खाना खा रहा था। खाना खाते-खाते उसने जब अपनी पत्नी को आवाज लगाई तो वह नहीं मिली। इस बारे में उसने परिवार वालों को बताया। तब उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन वह कहीं पर नहीं मिली। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है।
    उसने बताया कि उसके दो लड़कियां हैं। एक लडक़ी की उम्र 11 साल व एक लडक़ी की उम्र 8 साल है। उसने बताया कि जब छोटी लडक़ी से पूछा तो उसने कहा कि मम्मी एक बैग साथ ले गई है। इस पर घर की तलाशी ली तो पाया कि घर से 50 हजार रुपए व सोने चांदी के जेवरात के अलावा इंश्योरेंस के कागजात व बॉन्ड भी वह अपने साथ ले गई। पीडि़त ने बताया कि उसका पत्नी के साथ कभी विवाद नहीं रहा तथा वह अपनी मर्जी से घर से चली गई है

    Local News

    State News

    Education and Jobs