• Breaking News

    एक ही दिन दो मंदिरों में चोरी, एक का खाली दान पात्र खेत में मिला

    नारनौल, 08 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नारनौल में चोरों ने एक ही दिन दो मंदिरों में चोरी की घटना का अंजाम दिया है। दोनों मंदिर अलग-अलग मोहल्लों में स्थित हैं। चोरों ने दोनों मंदिरों के दान पात्रों में से पैसे चुराए लिए। एक मंदिर का दान पात्र उठा ले गए और पैसे निकाल कर दूर खेतों में फेंक गए। दोनों मंदिरों के आसपास के रहने वाले लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। लोगों के अनुसार दोनों मंदिरों के दान पात्र में करीब 15 हजार रुपए की नगदी होगी।
    दिल्ली की ढाणी के रहने वाले कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसके मोहल्ले में श्याम मंदिर बना हुआ है। इस श्याम मंदिर में से चोर दान पात्र को तोडक़र करीब 2 साल का आया हुआ चंदा चुरा ले गए। कृष्ण कुमार ने बताया कि दान पात्र में चोर केवल सिक्के छोड़ गए। उन्होंने सिक्के गिने तो उसमें 800 रुपए के सिक्के मिले। कृष्ण के अनुसार दानपात्र के अंदर करीब 10 हजार रुपए होंगे।
    वहीं दूसरी ओर चोरों ने परशुराम कॉलोनी स्थित तुरंत महादेव मंदिर को भी अपना निशाना बनाया। चोरों ने यहां से दान पात्र उठा लिया। इसके बाद वे दान पात्र को एक खेत में ले गए वहां पर चोरों ने दान पात्र को तोडक़र उसमें रखे पैसे चुरा लिए। इस बारे में मोहल्ले के दीपक सैनी ने बताया कि यह एक शिव मंदिर है तथा सावन के दोनों महीनों में आया हुआ चंदा उन्होंने नहीं निकला था। उसने बताया कि 2 महीने में औसतन चार से 5 हजार रुपए चंदा दान पात्र आ जाता है। इस बारे में दोनों ने पुलिस में लिखित में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    Local News

    State News

    Education and Jobs