• Breaking News

    मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने शहर में प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

    नारनौल, 01 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नगर पालिका कर्मचारी संघ (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शहर में झाडू प्रदर्शन किया व प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदया व सचिव महावीर प्रसाद ने की| राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया ने कहा कि हरियाणा सरकार से उनके शिष्ट मंडल की अक्टूबर 2022 में वार्ता हुई।  इस वार्ता में हरियाणा सरकार से हमारी मांगों पर सहमति बनी उन सहमति में से हरियाणा सरकार ने आज तक कोई पत्र जारी नहीं किए, इसलिए हमारे समस्त हरियाणा के सफाई कर्मचारी व फायर कर्मचारियों में काफी रोष है। अभी भी सरकार नहीं जागी तो हरियाणा सफाई कर्मचारी आंदोलन तेज करने का मजबूर हो जाएंगे। इसकी जिम्मेवार सरकार होगी। 
    उन्होंने कहा कि देश के सफाई कर्मचारियों ने करोना महामारी में तन मन से देश की जनता की सेवा की तथा प्रदेश सरकार व भारत सरकार ने सफाई कर्मचारियों कोराना योद्धा का खिताब दिया। किन्तु सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वायदा किया वो वादा आज तक नहीं पूरा किया। इससे सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के लिए शहर में झाडू प्रदर्शन कर सरकार को जगाने का काम किया है। प्रदर्शन में प्रताब सिंह, रोशन, संजय, धर्मेंद्र सिंह, आशु, अमित, महेंद्र, आशु, उषा देवी व अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

    Local News

    State News

    Education and Jobs