• Breaking News

    आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी

    नारनौल, 25 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नारनौल में आज जिला भर की आशा कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रदर्शन कर लघु सचिवालय में जाकर जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी। इस मौके पर करीब 300 आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी। ड्यूटी मजिस्ट्रेट पब्लिक हेल्थ के एसडीओ अशोक कुमार ने सभी आशा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी लेकर मौके पर ही उनको थोड़ी देर बाद रिहा कर दिया। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया था।
    अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से आशा कार्यकर्ता आंदोलन कर रही हैं। इसके तहत समय-समय पर वे जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन देती रही हैं। आशा कार्यकर्ताओं की मुख्य मांग उनका न्यूनतम वेतन 26000 रुपए प्रति माह करने की है ।
    इसी मांग को लेकर आशा कार्यकर्ताओं ने आज नारनौल शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता सुबह करीब 11 बजे सुभाष पार्क में एकत्र हुई। इसके बाद उन्होंने शहर में प्रदर्शन किया। आशा कार्यकर्ता सुभाष पार्क से शुरू होकर महावीर चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंची। लघु सचिवालय पहुंचने के बाद आशा कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वहीं अपने पूर्व निर्धारित जेल भरो आंदोलन कार्यक्रम के तहत लघु सचिवालय में संयुक्त रूप से गिरफ्तारी दी। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए गए अशोक कुमार एसडीओ ने संयुक्त रूप से गिरफ्तार कर उन्हें मौके पर ही रिहा कर दिया।

    Local News

    State News

    Education and Jobs