• Breaking News

    मेडिकल सुपरिटेंडेंट के समर्थन में चिकित्सक और स्टाफ हड़ताल पर, मरीज परेशान

    नारनौल, 21 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    स्थानीय नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने आज मेडिकल सुपरिटेंडेंट कंवर सिंह के समर्थन में हड़ताल कर दी। हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई। जिससे मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों व अन्य स्टाफ ने सिविल सर्जन को एक पत्र लिखकर कौशल रोजगार के तहत लगी हुई स्वीपर को बर्खास्त करने की मांग की है।
    स्थानीय नागरिक अस्पताल में लगी महिला स्वीपर और एमएस के बीच गत दिवस विवाद हो गया था। विवाद के चलते गत दिवस चिकित्सकों ने सुबह करीब 8 बजे आधे घंटे के लिए हड़ताल भी रखी। बाद ने हड़ताल को समाप्त कर दिया गया। वहीं इस मामले में उन्होंने पुलिस को भी शिकायत दी। इसी मामले में स्वीपर की ओर से भी पुलिस में शिकायत दी गई थी। वहीं स्वीपर का कहना था कि नागरिक अस्पताल का मेडिकल सुपरिटेंडेंट उनके साथ दुर्व्यवहार करता है। वह अपनी ड्यूटी जिस जगह लगवाना चाहती है उसे जगह उसका तबादला नहीं किया जा रहा है।
    इस मामले को लेकर आज गुरुवार फिर से चिकित्सकों ने हड़ताल कर दी। चिकित्सकों का साथ अस्पताल के पूरे स्टाफ ने दिया। अस्पताल स्टाफ का कहना था कि एमएस पर आरोप लगाने वाली और धमकाने वाली स्वीपर को या तो बर्खास्त किया जाए या डेपुटेशन पर अन्य डिपार्टमेंट में भेजा जाए।
    हड़ताल के कारण अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमराई
    चिकित्सकों की हड़ताल के कारण नागरिक अस्पताल की व्यवस्थाएं चरमरा गई। इससे लोगों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ा। इस बारे में सीएमओ डा. रमेश चंद्र आर्य का कहना है कि अस्पताल के सभी स्टाफ सदस्य स्वीपर को बदलने के लिए कह रहे हैं। उनकी ओर से एक रिक्वेस्ट पत्र आया है। इसको ध्यान में रखते हुए स्वीपर पर करवाई की जाएगी।

    Local News

    State News

    Education and Jobs