• Breaking News

    महेंद्रगढ़ जिले में आज तक कोई बड़ा उद्योग नहीं लगवा सकी सरकारें : राव सुखबिन्द्र

    नारनौल, 18 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)|
    राव सुखबिन्द्र सिंह पूर्व अधीक्षण अभियंता ने अपने जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत सुभाषनगर, वार्ड नंबर 6 और गौ उपचारशाला का दौरा कर लोगों से क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की| वार्ड नंबर 6 में पूर्व पार्षद दिनेश कुमार के नेतृत्व में सुरेशपाल यादव ने उनका पगड़ी पहनाकर और फूल मालाओं से स्वागत किया|

    लोगों को संबोधित करते हुए राव सुखबिन्द्र सिंह ने कहा कि वे भी अपने पिता पूर्व राज्यसभा सांसद राव मानसिंह की तरह ‘पे बैक टू सोसाइटी’ के सिद्धांत पर चलते हुए समाज की सेवा करना चाहते हैं| यह इलाका विकास के मामले में बाकि प्रदेश से काफी पिछड़ा हुआ है, जबकि यहाँ के लोग बहुत मेहनती हैं| यदि यहाँ के किसानों को पूरा नहरी पानी, बिजली मिले और उच्च शिक्षा के अच्छे संस्थान हों तो यह क्षेत्र भी विकसित हो सकता है| उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य का विषय है कि आज तक इस इलाके में एक भी बड़ा उद्योग सरकार नहीं लगवा सकी, जिससे लोगों को रोजगार के साधन उपलब्ध होते|

    लोगों ने भी राव सुखबिन्द्र सिंह द्वारा अधिक्षण अभियंता रहते करवाए गए कार्यों और ईमानदारी की सराहना की| इस दौरान वार्ड नंबर 6 में राकेश टाइगर, धर्मवीर, प्रमोद कुमार, अजय कुमार, देशराज सांखला, सुभाषनगर में कैलाश हेडमास्टर, बलबीर बोहरा, धर्मपाल, खुशीराम, गौ उपचार शाला में प्रधान गंगाराम, सैनी आश्रम में प्रधान राजेश सैनी, पार्षद रोहताश सैनी, सुबे सिंह और आदेश कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे|

    Local News

    State News

    Education and Jobs