• Breaking News

    यादव कल्याण सभा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कार्यक्रम सात को

    नारनौल, 02 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    स्थानीय यादव कल्याण सभा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी योगीराज भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव पर जन्माष्टमी पावन पर्व 7 सितंबर शुक्रवार को मनाया जाएगा। कार्यक्रम में प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह विशेष रूप से भाग लेंगे। 
    उक्त जानकारी यादव कल्याण सभा के सचिव सूबेदार मेजर कंवर सिंह यादव ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से देते हुए बताया कि कार्यक्रम का प्रारंभ प्राप्त 8 बजे हवन के साथ किया जाएगा। हवन कार्यक्रम स्वामी हंसानन्द द्वारा संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में भजन महास्य नंदराम द्वारा प्रस्तुत किये जाएंगे। भगवान श्री कृष्ण के जीवन पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह विद्यालय के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से पहुंचने का आह्वान किया।

    Local News

    State News

    Education and Jobs