• Breaking News

    लगातार गायब हो रही हैं लडकियाँ व महिलाएं, 3 लडकियाँ और एक महिला गायब

    नारनौल, 29 सितम्बर (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    जिले में एक ही दिन में तीन लड़कियां और  एक विवाहिता घर से लापता हो गई। इस बारे में तीनों लड़कियों के पिता और महिला के पति ने पुलिस को शिकायत की है। तीनों लड़कियों की उम्र लगभग 19 साल है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    नारनौल नगर परिषद के पास रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी है कि उसकी 19 वर्षीय लडक़ी एक संस्थान की ड्रेस पहनकर तरह रोज की तरह सुबह 7 बजे मंदिर में गई थी। मंदिर के बाद वह कोचिंग सेंटर में जाती है तथा उसके बाद वह संस्थान में पढऩे जाती है, लेकिन शाम तक जब वह नहीं लौटी, तब उसकी सहेलियों से पूछा गया तो पता चला कि वह आज संस्थान पढऩे ही नहीं आई। इस पर उन्होंने मंदिर का फुटेज चेक किया तो मंदिर में वह दिखाई दी, लेकिन इसके बाद से वह गायब हो गई।
    दूसरी ओर शहर की गांधी कॉलोनी से भी एक 19 वर्षीय लडक़ी गायब हो गई। लडक़ी के पिता ने बताया कि उसकी लडक़ी गत दिवस घर से बिना बताए कहीं चली गई। आसपास रिश्तेदारियों में और अन्य कई जगह तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। जिसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी है।
    वहीं गांव खासपुर निवासी एक व्यक्ति ने फैजाबाद चौकी में शिकायत दी है। जिसमें उसने लिखा है कि उसकी सबसे छोटी लडक़ी की उम्र 19 साल है वह कल सुबह 10 बजे नारनौल कपड़ा लेने के लिए आई थी। इसके बाद वह घर नहीं पहुंची। उसने सभी रिश्तेदारियों में पता कर लिया, लेकिन उसकी लडक़ी कहीं नहीं मिली। इस पर उसने पुलिस में शिकायत लेकर उसकी लडक़ी को तलाश करने की मांग की है।
    उधर थाना निजामपुर के अंतर्गत आने वाले गांव नांगल शालू से एक विवाहित महिला गायब हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी को राजस्थान के अलवर के रहने वाले तीन लोगों ने कहीं छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस को को दी शिकायत में बताया है कि उसकी पत्नी गत दिवस सुबह 9:30 बजे दुकान पर जाने का नाम लेकर घर से गई थी। इस दौरान वह किसी कार्य के लिए मुंबई गया हुआ था। उसकी पत्नी जब शाम तक नहीं आई तो उसके पिता ने कई जगह पूछताछ की तब पता चला नारनौल जाने की बात कह कर गई थी। जब उसकी पत्नी नहीं आई तो उसने उसके मोबाइल पर भी संपर्क करना चाहा, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा था। पुलिस में दी गई शिकायत में बताया है कि उसे शक है कि उसकी पत्नी को राजस्थान के अलवर निवासी कंवरपाल के अलावा नरेंद्र व विमला ने कहीं छुपा कर रखा हुआ है, क्योंकि कुछ दिन पहले भी इन्होंने ऐसा ही किया था। तब उसकी पत्नी ने उससे संपर्क कर बुलाया। इसके बाद वह उनके पास से उसकी पत्नी को लाया था।
    इससे पूर्व भी अनेक महिलाएं लापता हो चुकी हैं| दो दिन पूर्व हमीदपुर से लड़की मोटर साइकिल सहित गायब हो गई थी तथा शोभापुर और छिलरो से एक एक विवाहिता गायब हो गई थी| इसी प्रकार 18 सितम्बर को गाँव धरसू से महिला गायब हो गई थी| 6 सितम्बर को अटेली क्षेत्र से मायके आई हुई दो महिलाएं और 9 सितम्बर को एक लड़की गायब हो गई थी| अगस्त माह में भी लड़कियों और महिलाओं के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज हुई थी|

    Local News

    State News

    Education and Jobs