नारनौल में कपड़े खरीदने आई महिला का पर्स चोरी करने के मामले में थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोनिका वासी निवाली अलवर और अंजू के रूप में हुई है। पुलिस ने पूछताछ में आरोपी मोनिका से 14 हजार 700 की नकदी बरामद की है और आरोपी अंजू से एक पर्स जिसमें 1 हजार 500 रुपए थे।
नारनौल क्षेत्र में वारदात को अंजाम देने के बाद एक आरोपिता ने बस में एक महिला का पर्स चोरी करने की वारदात को अंजाम दिया। महिला किसी काम से नारनौल आई थी, प्राइवेट बस से वापिस जा रही थी। बस से उतरते समय उसने अपनी फटी हुई थैली देखी, चैक करने पर पर्स नही मिला। पूछताछ में पुलिस ने पता लगाया कि दोनों महिला आरोपियों ने जनवरी 2022 में नारनौल क्षेत्र में पहले भी एक वारदात को अंजाम दिया था। दोनों को आज न्यायालय में पेश किया गया।
शिकायतकर्ता मंजू ने थाना शहर नारनौल में शिकायत दर्ज कराई कि वह नारनौल कपड़े खरीदने आई थी। जिसने दो नामजद महिलाओं के खिलाफ पर्स चोरी करने की शिकायत दर्ज कराई। वहीं दूसरी तरफ थाना अटेली में शिकायतकर्ता सुभांति ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई कि वह किसी काम से नारनौल आई थी। नारनौल से प्राइवेट बस से वापस अपने घर जा रही थी। बस में उसके साथ एक नौजवान लडक़ी बैठी थी। जब वह उतरने लगी तो उसने फटी हुई थैली देखी, थैली में पर्स नही मिला। जिसे राहगीरों की मदद से काबू कर नामपता पूछा तो उसने अपना नाम अंजू बतलाया। महिला आरोपितों पर थाना शहर नारनौल और थाना अटेली में मामला दर्ज किया गया।