• Breaking News

    सरकार की मजदूर-कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ महापड़ाव डाला

    नारनौल, 09 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    केन्द्र व राज्य सरकार की मजदूर-कर्मचारी व जनविरोधी नीतियों के खिलाफ केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों-कर्मचारी संगठनों के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो के ऐतिहासिक दिवस पर आज स्थानीय पुराना लघु सचिवालय पार्क में सभा कर महापड़ाव डाला गया।
    सभा की अध्यक्षता हरियाणा कर्मचारी महासंघ की ओर से महावीर पहलवान, सीटू के रोहतास गोठवाल, एआईयूटीयूसी के मास्टर सुबे सिंह, इन्टक से विपिन बसई के अध्यक्ष मण्डल ने की। महापड़ाव में एआईयूटीयूसी, सीटू, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, इन्टक से जुड़े श्रमिक संगठन, सर्व कर्मचारी संघ, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच सम्बन्धित जेपीए, कामगार यूनियन, मनरेगा मजदूर यूनियन, नगरपालिका यूनियन, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर्स यूनियन, बिजली कर्मचारी/ वर्कर्स यूनियन सहित जिला भर के विभिन्न संगठनों ने भाग लिया।
    वक्ताओं ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पूरे देश में श्रमिक-कर्मचारी अपना प्रतिवाद जाहिर कर रहे हैं। इसी कड़ी में अंग्रेजों भारत छोड़ो के ऐतिहासिक दिवस पर जिला मुख्यालय पर 24 घंटे का महापड़ाव डाला जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार एक  एक कर मजदूर विरोधी नीतियां लागू कर रही है। हमारे पूर्वजों की कुर्बानियां से हासिल श्रम हितैषी कानूनों को बदलकर चार लेबर कोड बनाकर मालिकों के गुलाम में तब्दील करने का रास्ता खोल दिया है। जनता के खून-पसीने से खड़े किए गए देश के नवरत्न कहे जाने वाले सार्वजनिक उपक्रमों को कोडिय़ों के दाम बेचा जा रहा है। निजीकरण के रास्ते सरकारी विभागों में केन्द्र सरकार के अधीन लाखों खाली पड़े पदों पर युवाओं को नौकरी न देकर पदों को समाप्त किया जा रहा है, यही काम प्रदेश की राज्य सरकार लाखों खाली पड़े पदों पर भर्ती न कर खाली पदों को समाप्त कर रही है| शिक्षा व चिकित्सा जैसे क्षेत्र में भी सरकार निजीकरण के रास्ते गरीबों को शिक्षा से दूर व इलाज से वंचित कर रही है।
    वक्ताओं ने कहा कि निजीकरण की नीतियां देश व जनता के हित में नहीं है। इन श्रमिक- कर्मचारी व जन नीतियों के खिलाफ जन आन्दोलन ही एकमात्र रास्ता है| सभा को हरियाणा कर्मचारी महासंघ के महावीर पहलवान, सीटू के रोहतास गोठवाल, एआईयूटीयूसी जिला प्रधान मास्टर सुबे सिंह, इन्टक के जिला प्रधान विपिन बसई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा सम्बन्धित एआईयूटीयूसी की राज्य प्रधान कृष्णा देवी, आशा कार्यकर्ता यूनियन की राजबाला, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की ब्लाक प्रधान माया, सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेन्द्र सिंह बोयत, जिला प्रधान कौशल कुमार यादव,
    हरियाणा कर्मचारी महासंघ के दीपक शांडिल्य, सीटू जिला प्रधान हरिराम शर्मा, शिवकुमार, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन हरियाणा सम्बन्धित एआईयूटीयूसी के रामौतार, ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा से महेंन्द्र सिंह, पार्ट टाइम संगठन के मुकेश कुमार यादव, एजुसैट स्कूल चौकीदार संगठन के जिला प्रधान धर्मपाल यादव, बाल सेविका यूनियन से लक्ष्मी, सत्यवान, सुरेन्द्र यादव, मनोज यादव, राकेश यादव ने सम्बोधित किया।

    Local News

    State News

    Education and Jobs