• Breaking News

    हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने किया प्रदर्शन

    नारनौल, 17 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा ने आज बस स्टैंड के बाहर प्रदर्शन कर सरकार के प्रति रोष जताया प्रदर्शन के बाद उन्होंने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन रोडवेज के जीएम को सौंपा। इस मौके पर यूनियन से जुड़े अनेक पदाधिकारी उपस्थित थे।
    प्रदर्शन कर रहे वक्ताओं ने कहा कि गत 23 जून 2023 को परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा के साथ सांझा मोर्चा की एक बैठक हुई थी। बैठक में कुछ मांगों पर सहमति बन गई थी। जिसका परिपत्र विभाग द्वारा एक माह के अंदर जारी किया जाना था, लेकिन वह परिपत्र अभी तक जारी नहीं किया गया है। जिसके चलते कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। वक्ताओं ने मांग कि साझा मोर्चा की बैठक में जो सहमति बनी थी, उसका परिपत्र जल्द से जल्द जारी किया जाए। उन्होंने बताया कि परिपत्र न जारी होने के विरोध में आज प्रदेश भर में कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी मांगों में मुख्य रूप से परिचालक व लिपिक का पे ग्रेड 19900 से 35400 करना, चालकों को 53100 का पे ग्रेड देना, डिपो में विभिन्न पदों पर लगे कर्मचारियों का प्रमोशन का अनुभव 12 वर्ष की बजाय 5 वर्ष किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन तबादला पॉलिसी को तुरंत रद्द किया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने मांग की कि 2002 में भर्ती हुए चालकों को नियुक्ति तिथि के आधार पर पक्का कर उनकी पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए। वर्ष 2016 में सभी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भर्ती हुए चालकों को भी पक्का किया जाना चाहिए। वहीं चालकों को अड्डा इंचार्ज बनाकर उनका प्रमोशन दिया जाए। इसके अलावा भी उनकी अनेक मांगे हैं। जिनकी और सरकार ध्यान दें। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उनके मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो आंदोलन तो तेज किया जाएगा।

    Local News

    State News

    Education and Jobs