• Breaking News

    अलग-अलग गांवों से दो महिलाएं गायब, मामला दर्ज

    नारनौल, 25 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    जिले के दो गाँवों से मायके में रह रही दो महिलाएं लापता हो गई। इस बारे में एक विवाहित महिला के भाई व दूसरी के पिता ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। एक विवाहित महिला मायके में 2 महीने से रह रही थी, जबकि दूसरी महिला अपने पति की मृत्यु के बाद 2 साल से रह रही थी। एक विवाहित महिला अपने 6 साल के बच्चे को भी साथ ले गई।
    पुलिस को दी गई शिकायत में गांव सलूणी निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी लडक़ी की शादी करीब 8 साल पहले राजस्थान के बहरोड में हुई थी। उसके पति की 2 साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी लडक़ी उसके साथ गांव में ही रहने लग गई थी। गत शाम को वह बिना किसी को बताएं कहीं चली गई। उसकी रिश्तेदारियों में भी तलाश की गई, लेकिन वह कहीं नहीं मिली।
    वहीं दूसरी और गांव ढाणी बठोठा से भी 31 वर्षीय महिला लापता हो गई। महिला के भाई ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन की शादी राजस्थान के बुहाना में 10 वर्ष पहले हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। जिसमें लडक़ी की आयु 8 वर्ष और लडक़े की आयु 6 वर्ष है। 2 महीने से वह किन्हीं कारणों के चलते अपने मायके ढाणी बठोठा में रह रही थी। लेकिन गत दिवस वह सुबह किसी को बिना बताए अपने बेटे को साथ लेकर कहीं चली गई। उसकी कई जगह तलाश भी की, लेकिन वह कहीं नहीं मिल रही। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है।

    Local News

    State News

    Education and Jobs