• Breaking News

    अटेली व कनीना नगर पालिका की वार्ड बंदी पर आपत्ति और सुझाव आमंत्रित

    नारनौल, 25 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नगर पालिका अटेली व कनीना की वार्ड बंदी का प्रारंभिक प्रकाशन हो चुका है। अगर किसी नागरिक को इस अधिसूचना के बारे में कोई आपत्ति या सुझाव है तो वह उपायुक्त कार्यालय में एक सितंबर 2023 तक प्रस्तुत कर सकता है।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने बताया कि हरियाणा नगर पालिका वार्ड परिसीमन नियम 1977 के नियम 9 के तहत नगर पालिका अटेली मंडी व नगर पालिका कनीना जिला महेंद्रगढ़ के वार्डों का परिसीमन किया गया है।
    इस वार्ड बंदी के संबंध में अगर किसी नागरिक को सूची देखनी है तो वह महेंद्रगढ़ जिला प्रशासन की ऑफिशल वेबसाइट महेंद्रगढ़ डॉट जीओवी डॉट इन पर जाकर देख सकता है। उन्होंने बताया कि एक सितंबर 2023 के बाद किसी भी सुझाव व आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। ऐसे में नागरिक समय रहते अपने सुझाव व आपत्ति दर्ज कराएं।

    Local News

    State News

    Education and Jobs