• Breaking News

    पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन का धरना जारी

    नारनौल, 23 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन रजिस्टर्ड नंबर 681 जिला कमेटी महेंद्रगढ़ की ओर से जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी परिमंडल परिसर में अधीक्षक अभियंता के खिलाफ दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता राज्य महामंत्री नरेंद्र धीमान ने की और मंच संचालन ब्रांच प्रधान दीपक शांडिल्य के द्वारा किया गया।
    धरने का सम्बोधित करते अध्यक्ष ने कर्मचारियों को कहा कि अधीक्षक अभियंता नारनौल द्वारा कर्मचारियों की जायज मांगों का व समस्याओं का समाधान समय रहते यूनियन के शिष्ट मंडल से बातचीत द्वारा नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन को अनिश्चितकाल में बदल दिया जाएगा और सोमवार से नारनौल में महेंद्रगढ़ शहर की सीवरेज पानी की सप्लाई बंद कर दी जाएगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल नारनौल की होगी।
    उन्होंने मांगों के बारे में बताते हुए कहा कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नति जनवरी 2023 से पेंडिंग है उसे किया जाए, टर्म अप्वॉइंट कर्मचारियों की मई 2023 से बकाया वेतन अति शीघ्र दिलवाया जाए, एचकेआरएन पर लगे कर्मचारी के ईएसआई कार्ड बनवाए जाएं, जुलाई 2021 से पहले का आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का बकाया पीएफ ठेकेदारों से दिलवाया जाए, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का पिछले 14 माह का वेतन बकाया है वह दिलवाया जाए और 41 कर्मचारियों को नाजायज तौर पर हटाए गए हैं, उनको तुरंत प्रभाव से ड्यूटी जॉइन करवाई जाए व जिन लोगों के कौशल रोजगार निगम के मैसेज आए हुए हैं उन सभी को तुरंत प्रभाव से ड्यूटी ज्वाइन करवाई जाए और कौशल रोजगार निगम पर लगे कर्मचारियों का अनुभव एचकेआरएन पोर्टल पर सही अपडेट करवाया जाए।
    धरना प्रदर्शन में महेंद्रगढ़ ब्रांच प्रधान रमेश शर्मा महासचिव सुरेंद्र फौजी, कनीना से ब्रांच प्रधान कृष्ण कुमार पुनिया, महासचिव वेद प्रकाश व नहर विभाग ब्रांच के प्रधान विकास शर्मा पर महासचिव सुभाष यादव, अटेली ब्रांच के उप प्रधान रविंद्र कुमार और राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष यादव, राजेंद्र कामरेड, निरंजन शर्मा व एसबीएस आईपीएस के प्रधान कृष्णकांत ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

    Local News

    State News

    Education and Jobs