नारनौल, 21 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
स्थानीय इंडस्ट्रियल एरिया में तीन बदमाश एक महिला की दो तोले की सोने की चेन तोड़ कर फरार हो गए। महिला शिव मंदिर में जल चढाने गई थी| घटना आसपास की सीसीटीवी में भी कैद हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी हुई है। वही इस बारे में शहर थाना प्रभारी रविंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
निजामपुर रोड निवासी महिला मीरा देवी सुबह करीब साढ़े 8 बजे सोमवार के चलते शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए गई हुई थी। जब वह जल चढक़र वापस अपने घर जाने लगी तो बाइक सवार तीन युवक आए। उन्होंने अपनी बाइक खड़ी करके महिला को पीने के पानी के लिए पूछा। इस पर महिला ने बताया कि शिवालय में पानी रखा हुआ है वे वहां से पानी पी ले। इतना कहने पर तीनों युवाओं में से एक युवा ने महिला के गले में से 2 तोले सोने की चैन झटक ली और वे बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए। महिला जोर जोर से चिल्लाई तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आसपास में की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवाओं की पहचान करने में जुटी हुई है।