• Breaking News

    नवविवाहिता घर से गायब, प्रवासी मजदूर पर भगाने का शक

    नारनौल, 29 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    मंडी अटेली के गांव पृथ्वीपुरा से एक महिला शादी के 3 महीने बाद ही घर से गायब हो गई। वह घर से 20 हजार रुपए भी ले गई। उसके पति ने शक जताया है कि उसे उत्तर प्रदेश का कोई प्रवासी मजदूर अपने साथ भगाकर ले गया। उसने पुलिस को शिकायत देकर पत्नी को बरामद करने की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मजदूर के खिलाफ मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

    गांव पृथ्वीपुरा के एक युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी शादी रेवाड़ी जिले के राजपुर गांव की एक लडक़ी के साथ गत 15 मई को हुई थी। गत दिवस उसकी पत्नी अपने खेत में परिवार के साथ बाजरे की कटाई का काम कर रही थी। उसके साथ प्रवासी मजदूर भी काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उसकी पत्नी लापता हो गई। वहीं उत्तर प्रदेश के आदमपुर गढ़ गंगा निवासी जितेंद्र सिंह भी गायब हो गया। उसे शक है कि उसकी पत्नी को वह बहला फुसला कर भाग ले गया। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि महिला घर से अपने साथ 20 हजार रुपए भी ले गई। 

    Local News

    State News

    Education and Jobs