• Breaking News

    रक्षाबंधन पर इस बार भी महिलाओं के लिए फ्री बस सेवा कल 12 बजे से

    नारनौल, 28 अगस्त (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में सभी महिलाओं तथा 15 साल तक के बच्चों के लिए इस बार भी रक्षाबंधन के पावन पर्व पर निशुल्क यात्रा सुविधा देने का तोहफा दिया है। इस योजना के तहत 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक महिलाएं निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी।
    यह जानकारी देते हुए उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि हरियाणा सरकार की ओर से बहनों को दिए गए इस विशेष उपहार के कारण बहनें अपने 15 साल तक के बच्चों के साथ हरियाणा राज्य परिवहन की बसों में निशुल्क यात्रा कर सकेंगी। उन्होंने बताया कि यह सुविधा हरियाणा राज्य परिवहन के परमिट पर चल रही बसों पर भी लागू होगी। यह सुविधा केवल हरियाणा राज्य परिवहन की साधारण बसों में हरियाणा में स्थित किसी भी एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने व जाने के लिए उपलब्ध रहेगी। इसमें दिल्ली व चंडीगढ़ भी शामिल है। उन्होंने बताया कि महिलाएं 29 अगस्त दोपहर 12 बजे से 30 अगस्त रात्रि 12 बजे तक निशुल्क यात्रा कर सकती हैं। 
    नारनौल में 127 बसों का संचालन होगा: महाप्रबंधक नवीन शर्मा
    हरियाणा राज्य परिवहन नारनौल के महाप्रबंधक नवीन शर्मा ने बताया कि महिलाओं को किसी तरह की परेशानी ना हो इसके लिए विभाग के मंत्री मूलचंद शर्मा के निर्देश अनुसार इस पर निगरानी के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई गई हैं। नारनौल में 127 बसों का संचालन होगा। विशेष परिस्थितियों को छोडक़र कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बस अड्डे पर आराम से सवारियों को बिठाकर रवाना किया जाएगा। महिलाओं को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।

    Local News

    State News

    Education and Jobs