• Breaking News

    गाँव नारेहड़ी में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी को किया घायल

    नारनौल, 15 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    गांव नारेहड़ी में कथित रूप से पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया| घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहाँ उसका उपचार चल रहा है|
    प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव नारेहडी निवासी बाबूलाल और उसकी पत्नी के बीच अक्सर अनबन रहती है| कथित रूप से आज बहुलाल बे अपनी पत्नी सरोज स्वामी पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले मे सरोज को करीब 5-6 गंभीर चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने घायल को नारनौल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में पुलिस को भी सूचित किया है। वारदात के बाद आरोपी पति बाबूलाल मौके से फरार हो गया। 
    दम्पति की तीन लड़कियां और एक लड़का है|

    Local News

    State News

    Education and Jobs