• Breaking News

    कावड़ियों की भीड़ के चलते हरिद्वार और देहरादून की बसों के रूट बदले

    चंडीगढ़, 10 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हाईवे पर कावड़ियों की भीड़ के मध्यनजर हरियाणा राज्य परिवहन ने अपनी हरिद्वार और देहरादून जाने वाली बसों के रूट में अस्थाई तौर पर बदलाव कर दिया है|

    रोडवेज सूत्रों के अनुसार कावड यात्रा के मध्यनजर हाईवे पर भीड़ बढ़ने के कारण रोहतक, जींद, दादरी, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हिसार, सोनीपत, फतेहाबाद, दिल्ली, और पलवल से हरिद्वार और देहरादून जाने वाली बसों का सञ्चालन करनाल, बडौली, गंगोह, देवबंद से किया जा रहा है| कांवड़ यात्रा समाप्त होने पर दोबारा वाया शामली चलाई जायेंगी|

    हिमाचल में लगभग सभी प्रमुख मार्ग और कालका शिमला हेरीटेज ट्रैक बंद 

    उधर हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के चलते प्रदेश की अधिकांश सड़कें बंद हैं| साथ ही हिमाचल परिवहन के भी कई रूट बंद हैं, जिनमें लोकल बसों के आलावा कुछ मुख्य रूट भी शामिल हैं| रोडवेज ने लोगों को सलाह दी है कि बहुत ज़रूरी होने पर ही बाहर निकलें| 
    प्राप्त जानकारी के अनुसार मनाली का संपर्क चंडीगढ़ से टूट गया है| मनाली जाने वाले राजमार्ग पर मंडी जिले के पंडोह के पास दो-तीन जगह भूस्खलन से बंद है और दूसरा वैकल्पिक मार्ग वाया कटौला भी बंद हो गया है| टनकपुर से चम्पावत मार्ग भी भूस्खलन होने से पूरी तरह बंद है| 
    हिमाचल ट्रैफिक पुलिस के अनुसार बिलासपुर जिले में हो रही बारिश के कारन फोरलेन और उससे जुड़े लिंक मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर भूस्खलन हुआ है| इसलिए फोरलेन से यात्रा न करें| बल्कि नौणी से स्वारघाट की ओर पुराने राजमार्ग से जाएँ|
    कालका शिमला हेरीटेज रेलवे ट्रैक भी भारी बारिश में पेड़ों के गिरने और कारणों के बंद हो गया है| 

    Local News

    State News

    Education and Jobs