• Breaking News

    विद्यार्थियों को बताए सडक़ सुरक्षा के नियम

    नारनौल, 18 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हरियाणा उदय मुहिम के तहत आज ट्रैफिक थाना प्रभारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णा नगर के विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के नियम बताए। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि आत्मरक्षा में सडक़ सुरक्षा के नियम भी शामिल हैं। सडक़ पर चलते समय किसी भी अप्रिय घटना से खुद को बचाने के लिए सडक़ सुरक्षा नियम की जानकारी होना आवश्यक है। ट्रैफिक थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण ने कुछ आसान तरीकों से छात्राओं को सडक़ सुरक्षा के नियम बताए।
    नारनौल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कृष्णा नगर में थाना यातायात पुलिस ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी और सडक़ हादसों से बचने के टिप्स भी दिए। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक भी मौजूद रहे। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण ने छात्र-छात्राओं को जानकारी में बताया कि कैसे दुर्घटनाओं से बचा जा सकेगा। साथ ही यातायात के नियम भी बताए और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जोर दिया।
    उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि सडक़ पर चलते समय हमें सतर्क रहना चाहिए। नियमों का पालन नहीं करने वाला अपने ही नहीं दूसरों के जीवन को भी खतरा बन सकता है।
    इस दौरान विद्यार्थियों ने उनसे ट्रैफिक को लेकर सवाल-जवाब किए। विद्यार्थियों ने जाम किस वजह से लगता है, दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस क्या करती है और साथ ही विद्यार्थी कब वाहन चलाएं जैसे सवाल पूछे। थाना प्रभारी ने इन सवालों का जवाब दिया, साथ ही विद्यार्थियों से कहा कि वे शपथ लें कि 18 वर्ष से कम आयु में बाइक नहीं चलाएंगे। कभी भी बाइक पर प्रेशर हार्न का प्रयोग नहीं करेंगे, जो दूसरों के लिए सिरदर्दी पैदा करता है। तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी यह भी प्रण लें कि जहां तक संभव हो विद्यार्थी पब्लिक ट्रांसपोर्ट का प्रयोग करें। उन्होंने रोड पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में भी अवगत करवाया।
    यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। इसलिए 18 वर्ष से पहले बगैर लाइसेंस वाहन न चलाएं। लर्निंग लाइसेंस केवल वाहन सीखने के लिए होता है। इस दौरान भी कोई एक्सपर्ट साथ होना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को सडक़ सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि नियमों की जानकारी होने से हादसे से बचा जा सकता है।
    इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ भी जागरूक किया। नशा मुक्त समाज बनाने के लिए पुलिस पब्लिक का आपसी सहयोग जरूरी है। उन्होंने सभी छात्रों को प्रेरित करते हुए आह्वान करते हुए कहा की ख़ुद तो नशे से दूर रहो, साथ ही अपने अन्य साथियों को भी इससे बचने के लिए प्रेरित करो।

    Local News

    State News

    Education and Jobs