नारनौल, 15 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)।
गांव नूनी कला में जोहड़ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को जोहड़ से निकलवाया| गांव नूनी कला निवासी मृतक शमशेर सिंह वाटर सप्लाई विभाग में कार्यरत था। शुक्रवार रात वह गांव के जोहड़ की तरफ गया था।
ग्रामीणों के अनुसार जोहड़ के किनारे चलने पर शमशेर का पांव फिसल गया, जिससे वह जोहड़ में गिर गया। ग्रामीणों ने शमशेर को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह रात भर निकाल नहीं पाए। ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। शनिवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को जोहड़ से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। मृतक की दो लड़कियां हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।