• Breaking News

    महिला आईटीआई में किया पौधारोपण

    नारनौल, 18 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नर नारायण सेवा समिति नारनौल के तत्वाधान में आज स्थानीय महिला आईटीआई में समिति के प्रधान बेगराज गोयल व सदस्य तथा संस्थान के स्टाफ सदस्यों ने फलदार पौधे लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
    नर नारायण सेवा समिति के प्रधान बेगराज गोयल ने कहा कि हरा भरा महेंद्रगढ़ बनाने के इस महा अभियान के तहत अधिक से अधिक पौधारोपण कर इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन के लिए हमें अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पेड़ों के बिना जीवन असंभव है। उन्होंने कहा कि कुछ समय तक भोजन व पानी के बिना मनुष्य जीवित रह सकता है लेकिन ऑक्सीजन के बिना जीवित नहीं रह सकता।
    इस मौके पर नर नारायण सेवा समिति के महासचिव रामसिंह, कोषाध्यक्ष शिवलाल शर्मा, समिति के संरक्षक परमानंद दीवान, सदस्य राजेश शास्त्री, महेश शर्मा, धर्मचंद्र छाबड़ा, सनातन धर्म सभा के प्रधान दुलीचंद शर्मा, वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान कृष्ण अवतार शर्मा, महिला आईटीआई कार्यवाहक अधीक्षक सत्यनारायण, कार्यवाहक इंचार्ज सरोज कुमारी, संतोष बाई, सुरेश कुमारी, सुंदर कुमारी, शकुंतला कुमारी सोनम कुमारी, सहायक सुबेसिंह, हंसराज एवं समस्त स्टाफ मौजूद था।

    Local News

    State News

    Education and Jobs