• Breaking News

    खाटूश्याम जी के लिए चली एक और रोडवेज बस

    नारनौल, 18 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हरियाणा राज्य परिवहन के झज्जर डिपो ने भी नारनौल होते हुए खाटूश्याम जाने वाली बस चला दी है| यह बस रोहतक से चलकर नारनौल होते हुए खाटूश्याम जायेगी और वापसी में भी नारनौल होते हुए झज्जर जायेगी|
    रोडवेज सूत्रों के अनुसार यह बस रोहतक से सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर चलेगी और झज्जर, रेवाड़ी होते हुए नारनौल पहुंचेगी| नारनौल से यह बस 11.30 पर खाटूश्याम के लिए रवाना होगी| रात्री विश्राम के बाद अगले दिन सुबह वापसी करेगी|
    वापसी में यह बस सुबह 5.30 पर खाटूश्याम से चलकर लगभग 08.30 बजे नारनौल पहुँच जायेगी | 

    यह रहेगी पूरी समय सारणी 

    रोहतक से सुबह 7.40 
    झज्जर से सुबह 8.50 
    रेवाड़ी से सुबह 10.00 बजे 
    नारनौल से सुबह 11.30 बजे 
    वापसी में 
    खाटूश्याम से सुबह 5.30 
    नारनौल से सुबह 8.30 
    रेवाड़ी से सुबह 10.00 बजे 

    Local News

    State News

    Education and Jobs