• Breaking News

    न उपमंडल मिला, न उप-तहसील, ठगे से रह गए अटेली के लोग

    नारनौल, 28 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    अटेली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री के जन संवाद कार्यक्रम को लेकर हलके के लोग बेहद उत्साहित थे| उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री अटेली को उपमंडल का दर्ज़ा देने और दोंगड़ा अहीर को उप-तहसील बनाने की घोषणा करेंगे| किन्तु मुख्यमंत्री ने लोगों को पूरी तरह निराश कर दिया| दोनों में से कोई घोषणा उन्होंने नहीं की| उप-तहसील के लिए तो गाँव दोंगड़ा अहीर की सरपंच ने आज भी मुख्यमंत्री के सामने मांग रखी|

    अटेली विधानसभा क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम था| मुख्यमंत्री ने पहले कनीना, फिर सुन्दरह गाँव और फिर अटेली में जनता से संवाद किया| किन्तु जनता की पुरानी मांगे अटेली को उपमंडल का दर्ज़ा और दोंगड़ा अहीर को उप-तहसील का दर्ज़ा पूरी न होने से लोग खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं| स्थानीय विधायक और भाजपा के नेता लोगों को विश्वास दिला रहे थे कि मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए बड़ी घोषणा करेंगे| किन्तु ऐसा कुछ नहीं हुआ| 

    दोंगड़ा को उप तहसील बनाने की मांग लम्बे समय से लोग कर रहे हैं, विधायक विधानसभा में भी मांग रख चुके हैं| पिछले महीने मुख्यमंत्री जब नारनौल हलके में जन संवाद के लिए आये थे तो उन्होंने सीहमा को उप तहसील बनाने की घोषणा कर दी थी| इसके बाद जब वे रात्री विश्राम के लिए दोंगड़ा में रुके तो लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था| लोगों ने उस घर को घेर लिया था जिसमें वे रुके हुए थे और स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी|  तब मुख्यमंत्री ने खुद घोषणा की थी कि उप तहसील सिहमा रहेगी या दोंगड़ा बनाई जाए, इस बारे में रिपोर्ट मंगवाई जायेगी और फाइनल घोषणा अटेली के जन संवाद में की जायेगी| किन्तु आज उन्होंने इस बारे कोई घोषणा नहीं की| हालांकि दोंगड़ा की सरपंच ने उन्हें याद भी दिलवाया| उन्होंने ठीक है, बैठ जाओ कहकर माइक अगले व्यक्ति को दिलवा दिया| 

    Local News

    State News

    Education and Jobs