• Breaking News

    हरी चुनरी चौपाल के दूसरे चरण की नांगल चौधरी से हुई शुरुआत

    नारनौल, 23 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को आर्थिक, राजनैतिक, सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए की गई सभी घोषणाओं को लागू करवा कर प्रदेश की मातृशक्ति से किए वादों को पूरा किया है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने प्रदेश सरकार में सहभागी बनकर नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए अनेक लाभकारी योजनाओं को लागू करवाया है। इसलिए हम सब महिलाओं का कर्तव्य बनता है कि संगठित होकर आने वाले समय में जननायक जनता पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करनी चाहिए। 
    यह आह्वान बाढड़ा से विधायक नैना सिंह चौटाला ने नांगल चौधरी विधानसभा के गांव नायन में आयोजित हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए किया। रविवार को हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम के दूसरे चरण शुरुआत की गई| 
    हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की बदौलत अब नारनौल की हवाई पट्टी पर पायलट प्रशिक्षण केंद्र शुरू हो गया है, जहां इस क्षेत्र की लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पायलट प्रशिक्षण प्राप्त कर नारनौल जिले की छोरियां अब चूल्हा चौकी छोड़ हवाई जहाज उड़ाया करेंगी। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश के हर दूसरे गांव में महिला सरपंच का होना दुष्यंत चौटाला की देन है। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा प्रदेश के प्रत्येक गांव के हर दूसरे वार्ड में हमारी एक बहन-माता पंच है। इसी तरह जिला परिषद और ब्लॉक समिति के सदस्यों में भी आधी संख्या महिलाओं की है। विधायक नैना चौटाला ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने महिलाओं को आर्थिक रूप से भी सक्षम बनाने के लिए राशन डिपो में 33त्न का आरक्षण महिलाओं को दिया है।
    कार्यक्रम में खादी ग्रामोद्योग बोर्ड चेयरमैन राजेंद्र लितानी, महिला प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष शीला भ्याण, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, प्रदेश महासचिव तेजप्रकाश एडवोकेट, राव सुरेश शास्त्री, महेंद्र बडेसरा आदि समेत हजारों महिलाएं एवं पुरुष मौजूद थे।

    Local News

    State News

    Education and Jobs