• Breaking News

    अब जिले के एक तिहाई राशन डिपो महिलाएं चलाएंगी

    नारनौल, 29 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शनिवार को उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने राशन डिपो में 33 फीसदी आरक्षण महिलाओं को देने के पोर्टल की विधिवत शुरूआत की है। महेंद्रगढ़ जिले में भी 95-96 राशन डिपो ऐसे होंगे, जिन्हें अब महिलाएं चलाएंगी।
    महेंद्रगढ़ जिला में इस समय 287 राशन डिपो हैं। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 251 और शहरी क्षेत्र में 36 राशन डिपो हैं। वहीं करीब 1.30 लाख राशनकार्ड धारक हैं। नए नियम के मुताबिक एक तिहाई डिपो अब महिलाओं को आवंटित किये जायेंगे| इसके लिए पोर्टल बनाया गया है| खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री दुष्यंत चौटाला ने शनिवार को इस पोर्टल की चंडीगढ़ से शुरूआत कर दी है। 

    Local News

    State News

    Education and Jobs