• Breaking News

    हकेवि के विद्यार्थियों ने आईएएसी 2023 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

    नारनौल, 03 जुलाई (हरियाणा न्यू ब्यूरो)
    हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग के आठ विद्यार्थियों ने अंतर्राष्ट्रीय खगोल विज्ञान और खगोल भौतिकी प्रतियोगिता-2023 में शीर्ष स्थान हासिल किया।
    विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए शैक्षणिक मोर्चे पर और ऊँचाई हासिल करने के लिए प्रेरित किया। 
    यहां बता दें कि आईएएसी विश्वभर के विद्यार्थियों के लिए आयोजित होने वाली एक ऑनलाइन खगोल विज्ञान प्रतियोगिता है। जिसमें हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की तान्या तन्वी को स्वर्ण, तरूण, प्रिया मित्तल, गिरदीश लैशराम को रजत जबकि शुभम पथी, वसुधा, तानिया और रोहित जांगिड़ को कांस्य सम्मान मिला। 
    विश्वविद्यालय की समकुलपति प्रो. सुषमा यादव, भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो.सुनीता श्रीवास्तव तथा प्रो. पवन कुमार ने विजेताओं को कड़ी मेहनत करने और विश्व स्तर पर अपना और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर भौतिकी विभाग के संकाय सदस्य डॉ. राकेश कुमार, प्रो. सुनील कुमार, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, डॉ. अंकुश, डॉ. रामोवतार, डॉ. जसवन्त यादव, डॉ. रमनदीप, डॉ. मीनू ठाकुर, डॉ. रजनी बंसल, डॉ. यशवीर कलकल, डॉ. चंदानी, डॉ. अंशू उपस्थित रहे।

    Local News

    State News

    Education and Jobs