• Breaking News

    मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसो. ने 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले को लागू करने की मांग की

    नारनौल, 14 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने 25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले को लागू करने की मांग को लेकर हड़ताल के समर्थन में शुक्रवार को महावीर चौक पर सीएम का पुतला दहन कर रोष जताया। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव जिला सचिव राहुल, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव महेंद्र बोयत, नगर पालिका के राज्य कोषाध्यक्ष महेंद्र संगेलिया, हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा, स्वास्थ्य विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव भी उपस्थित रहे। 
    सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित विभिन्न विभागों की यूनियन के पदाधिकारी एवं कर्मचारी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल में सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। वहां से जुलूस के रूप में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए महावीर चौक पर हरियाणा के सीएम का पुतला दहन किया। 
    कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि हरियाणा सरकार की हठधर्मिता के चलते लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले को अभी तक लागू नही किया है। जिसकी कड़े शब्दों में जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। इसलिए हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की हड़ताल के तीसरे दिन सर्व कर्मचारी संघ ने सीएम का पुतला दहन किया। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य सुजान मालड़ा व अनिल कुमार ने कहा कि आज सीएम के ओएसडी जवाहर यादव का यह कहना कि लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 35400 बेसिक नही मिल सकता। वह बहुत ही निंदनीय है। जब 25 अगस्त 2014 को हुड्डा सरकार ने मंत्रीमंडल में लिपिकों के हक में फैसला कर दिया तो 9 वर्षों से सरकार उस फैसले को लागू क्यों नही कर रही। एक तरफ सरकार कर्मचारी हितैषी होने का ढिंढोरा पीट रही है दूसरी तरफ कर्मचारियों को हड़ताल पर बैठने पर मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन संबंधित सर्व कर्मचारी संघ ने तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया था। अगर आज आज शाम तक लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की 35400 की मांग को लागू नही किया गया तो हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान महेश यादव, चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन के पूर्व जिला प्रधान गुलजारी लाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश कुमार, हमसा के पूर्व जिला प्रधान शीतलदास ने भी समर्थन दिया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग से लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन, स्वास्थ्य विभाग यूनियन के जिला प्रधान मुकेश कुमार, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी यूनियन के जिला प्रधान शैलेन्द्र कुमार, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल 41 से अशोक पालीवाल, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से महेश यादव,पोलटैक्निकल यूनियन, रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन सहित विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों के जिला पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Local News

    State News

    Education and Jobs