• Breaking News

    11 जुलाई तक क्लर्कों की मांग नहीं मानी तो बोर्ड, निगम और विवि के क्लर्क भी जायेंगे हड़ताल पर

    नारनौल, 10 जुलाई (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक पंचायत भवन नारनौल में हुई। बैठक की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार यादव ने की तथा संचालन जिला सचिव राहुल ने किया। बैठक में सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेश सचिव महेंद्र बोयत, हेमसा के प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा, प्रदेश सचिव अनिल कुमार यादव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव, स्वास्थ्य विभाग यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। 
    कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने 11 जुलाई तक, 25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले को लागू किया तो जिले के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों एवं विश्वविद्यालयों के लिपिक 12, 13 व 14 जुलाई को तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। 
    उन्होंने कहा कि हरियाणा मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन ने 18 नवंबर 2012 को पंजाब के समान वेतनमान (जो वर्तमान में पे मेट्रिक्स लेवल छह के अनुसार 35400 बेसिक बनता है) को लेकर तत्कालीन वित्त मंत्री हरमोहिंदर चड्ढा के आवास कुरुक्षेत्र में धरना शुरू किया था। जो 477 दिनों तक चला। जिसके दबाव में तत्कालीन हुड्डा सरकार ने लिपिक वर्गीय कर्मचारियों की इस मांग को 25 अगस्त 2014 के मंत्री मंडल में पारित भी कर दिया। लेकिन अभी तक उस फैसले को भाजपा व गठबंधन सरकार लागू नही कर सकी। जिससे कर्मचारियों में सरकार के खिलाफ गहरा रोष है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 2014 के चुनावी घोषणा पत्र जो गीता के समान कहा गया था। सरकार बनने के बाद पहली कलम से लागू करने की बात कही थी। 
    वहीं जजपा पार्टी ने भी 2019 के चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि अगर उनकी सरकार बनती है तो लिपिकों को 35400 के हिसाब से वेतनमान दिया जाएगा। लेकिन 9 साल बीत जाने के बाद भी किसी भी पार्टी ने लिपिकों की मांग को पूरा नही किया। बल्कि हुड्डा सरकार के फैसले को अटका दिया। बैठक को रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान पूर्ण चंद, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के पूर्व प्रदेश सचिव धर्मपाल शर्मा, स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रधान मुकेश कुमार, एमपीएचई एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मवीर यादव, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी यूनियन के जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने भी संबोधित किया। 
    कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार 11 जुलाई तक 25 अगस्त 2014 के मंत्रीमंडल के फैसले को लागू नही करती है तो जिले के सभी विभागों, बोर्डों, निगमों, नगर निगमों एवं विश्वविद्यालयों के लिपिक 12, 13 व 14 जुलाई को तीन दिवसीय हड़ताल पर चले जाएंगे। इसके बाद कर्मचारी पंचायत भवन से प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय नारनौल हड़ताल का नोटिस देने पहुंचे। जिला उपायुक्त की गैर मौजूदगी में कार्यालय के अधीक्षक रजनीश गोयल को मुख्यमंत्री के नाम हड़ताल का नोटिस सौंपा गया। इस अवसर पर हेमसा, चतुर्थ श्रेणी सरकारी कर्मचारी यूनियन, स्वास्थ्य विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, एमपीएचई एसोसिएशन, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन 41, रिटायर्ड कर्मचारी एसोसिएशन, नगरपालिका एसोसिएशन सहित अनेक विभागीय यूनियनों के पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

    Local News

    State News

    Education and Jobs