• Breaking News

    भगड़ाना के तीन मकानों से लाखों की चोरी, पुलिस के हाथ खाली

    नारनौल, 14 जून (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    महेंद्रगढ़ के गांव भगड़ाना में गत रात चोरों ने 3 मकानों में सेंध लगाकर लाखों रुपए के जेवर और नगदी चुरा ली| पीडि़तों ने सदर थाना, महेंद्रगढ़ में चोरी की शिकायत दी है। 
    महेंद्रगढ़ के गांव भगड़ाना निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हमारे गांव में 13 जून की रात 3 घरों में चोरी हो गई। जिसमें गांव के लख्मीचंद व सुभाष यादव के मकान से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी  चुरा ली। चोरी की वारदात रात 12 से 3 बजे के बीच हुई है।
    सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसके घर से चोर सोने की झुमकी, एक चेन, एक जोडी टॉप्स, एक कंठी, 2 अंगूठी, चांदी के 4 जोड़ी पाजेब, 2 तागड़ी, 2 आयल चूड़ी, एक कडूला, एक पाजेब 400 ग्राम, कड़ा, छेल कड़ा, चांद पातडी व 25000 रुपए कैश ले गए। 
    इसी प्रकार लखीचंद के घर से चोर सोने की कंठी, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान का बाला व 4500 रुपए कैश ले गए। सुभाष के घर से चोरों ने सोने का मंगलसूत्र, 4 चूड़ी, तीन चेन, 6 अंगूठी, 3 झुमके, सात जोड़ी कान की बाली, बच्चों की 1 चेन, चांदी के 10 जोड़ी पाजेब, बच्चों की हाथ पैर की चूड़ी, बच्चों की पाजेब, 2 जेंट्स घड़ी व 68000 कैश चोरी कर ले गए।
    ग्रामीणों ने बढती चोरियों और पुलिस द्वारा चोरों को न पकड़ पाने पर नाराजगी जाहिर करते हुए, तुरंत चोरी बरामद करने की मांग की है|

    Local News

    State News

    Education and Jobs