• Breaking News

    बदमाश महिला की सोने की चैन तोड़कर बाइक पर भाग गए

    नारनौल, 17 जून (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    स्थानीय रेलवे कॉलोनी की एक महिला की बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने 4 तोले सोने की चैन छीन ली। इस बारे में वहां के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना को अंजाम देने वालों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सुबह मंदिर गई थी। तभी उसके साथ यह घटना हो गई।
    रेलवे कॉलोनी निवासी सुशीला सुबह मंदिर में पूजा पाठ करने के लिए गई थी। इस दौरान बाइक सवार 2 बदमाशों ने महिला की 4 तोले की सोने की चेन छीन ली। महिला के शोर मचाने पर वहां पर अनेक लोग इकट्ठा हो गए। आसपास के सीसीटीवी की जांच की गई तो पाया की बाइक सवार दो युवक महिला का पीछा कर रहे हैं। इनमें से एक युवक खेतों में बाइक को खड़ा करके पैदल आता है तथा दूसरा युवक बाइक के पास खड़ा रहता है। महिला जब मंदिर से आती है तो पैदल आए युवक ने महिला के गले में से 4 तोले सोने की चेन तोड़ ली। जिसके बाद वह वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के अनेक लोग एकत्र हो गए, लेकिन युवक बाइक पर सवार होकर वहां से भाग गए। खेतों में युवक की चप्पल रह गई। 
    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। 

    Local News

    State News

    Education and Jobs