• Breaking News

    सेका, जैलाफ, नावदी व सूजापुर में महिला ग्राम सभा व ग्राम उत्सव आयोजित

    नारनौल, 16 जून (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    हरियाणा उदय कम्यूनिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत आज एक साथ जिला के चार गांवों में महिला ग्राम सभा व ग्राम उत्सव आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने हरियाणा सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा चलाए गए इस अभियान की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। सेका, जैलाफ, सूजापुर व नावदी में आयोजित चारों कार्यक्रम में एसडीएम मनोज कुमार ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की।
    उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन व ग्रामीणों के बीच और अधिक बेहतर तालमेल बनाने के लिए हरियाणा सरकार ने यह आउटरीच कार्यक्रम चलाया है। इसके अलावा ऐसे कार्यक्रमों से सामाजिकता भी बढ़ती है। महिलाओं को एक अलग प्लेटफार्म मिलता है जिस पर वे अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं।
    ग्रामीण महिलाओं ने मेहंदी प्रतियोगिता, मटका सजावट, रंगोली, म्यूजिक चेयर, मिट्टी के खिलौने बनाना, रस्साकशी, चम्मच निंबू दौड़, पोषण की सांप सीडी तथा स्थानीय खेल में बढ़ चढक़र हिस्सा लिया।
    सूचना, लोक संपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से महाशय वेद प्रकाश, महाशय सतबीर तथा महाशय बलबीर की पार्टियों ने हरियाणवी संस्कृति से ओतप्रोत रागियों से ग्रामीणों का मनोरंजन किया। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में भी बताया।
    इस मौके पर जिला कार्यक्रम अधिकारी संगीता यादव, नारनौल के बीडीपीओ प्रमोद कुमार, सेका के सरपंच विजयपाल, प्रिंसिपल महेंद्र, सूजापुर की सरपंच पूजा कुमारी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर में चारों जगह 200 ने कराई स्वास्थ्य जांच, 530 को टेबलेट दी
    स्वास्थ्य विभाग की ओर से निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। जिसमें चारों गांवों में 200 ग्रामीणों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। वहीं 530 नागरिकों को टेबलेट वितरित की गई। इसके अलावा टीकाकरण तथा व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरत के अनुसार लड़कियों व महिलाओं को आयरन टेबलेट भी दी गई। इस कार्य के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश चंद्र आर्य ने सभी जगहों के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया था।

    यह रहा विभिन्न गतिविधियों का परिणाम:

    हरियाणा उदय आउटरीच प्रोग्राम के तहत जिले के 4 गांव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने बढ़-चढक़र रुचि दिखाई।
    गांव नावदी में आयोजित 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गांव कांटी की पूनम प्रथम, रामपुरा की मनोज द्वितीय व नावदी की गीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार चम्मच नींबू दौड़ में रामपुरा की अर्चना प्रथम, नावदी की मंजू द्वितीय व नावदी की ही सपना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रस्साकसी प्रतियोगिता में गांव नावदी की गीता देवी ने प्रथम तथा म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में गांव रामपुरा की अंजू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
    इसी प्रकार गांव सूजापुर में आयोजित मटका दौड़ में मुकेश प्रथम व सुनील देवी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में रेनू प्रथम व रितिका द्वितीय स्थान पर रही। मेहंदी प्रतियोगिता में रेनू प्रथम व मुस्कान द्वितीय स्थान पर रही। चम्मच नींबू दौड़ में नेहा प्रथम व सुनीता द्वितीय स्थान पर रही। रस्साकसी प्रतियोगिता में दोनों टीमें बराबर पर रही।

    Local News

    State News

    Education and Jobs