• Breaking News

    नपा कर्मचारी संघ ने किया विरोध प्रदर्शन

    नारनौल, 14 जून (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर के नीचे  स्थानीय सफाई कर्मियों ने मांगों को लेकर बुधवार को हरियाणा सरकार व नगर परिषद प्रशासन के विरोध और अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान नगर परिषद प्रशासन व प्रदर्शनकारी कर्मचारियों के बीच बैठक भी आयोजित की गई, लेकिन यह बैठक बेनतीजा रही।
    इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी संघ से जुड़े हुए कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है। फिर भी नगर परिषद प्रशासन उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस बारे में नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा कई बार मांग पत्र भी सौंपा जा चुका है। इसके बावजूद नगर परिषद प्रशासन सफाई कर्मचारियों की लंबित मांगों को नहीं मान रहा है, जबकि सफाई कर्मचारी समय समय पर अपनी ड्यूटी के पाबंद रहते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मांगे नहीं माने जाने पर कर्मचारियों में नगर पालिका प्रशासन व सरकार के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में 3 नवम्बर 2017 से समान काम समान वेतन दिए जाने, बकाया एरियर तथा हरियाणा सरकार के पत्र के माध्यम से एलटीसी दिए जाने, नगर परिषद नारनौल की जनसंख्या के अनुपालन पर नगर परिषद नारनौल में 275 सफाई कर्मचारियों के पद स्वीकृत करने नगर परिषद नारनौल के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति को रोकने जैसी अनेक मांगे बार-बार परिषद प्रशासन के सामने रखी जा रही हैं। लेकिन इसके बावजूद भी परिषद प्रशासन उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिसके चलते नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

    Local News

    State News

    Education and Jobs