• Breaking News

    दो लड़कियों की मां घर से गायब

    नारनौल, 08 जून (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    मंडी अटेली से दो लड़कियों की मां घर से गायब हो गई। महिला के ससुर ने बिहार के सासाराम निवासी एक युवक पर उसकी पुत्रवधू को गाड़ी में बैठा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    पुलिस को दी गई शिकायत में गांव गणियार निवासी होशियार सिंह ने बताया कि उसके पुत्र की शादी 4 साल पहले सासाराम बिहार की एक महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी राजी खुशी जी रहे थे तथा उनके दो बेटियां भी हैं। गत दिवस उसका पुत्र रोजाना की तरह अपनी ड्यूटी पर कंपनी में चला गया। पीछे उसकी पुत्रवधू तथा दोनों पोती घर पर थी। जब वह घर आया तो उसे पुत्रवधू और दोनों पोतियां नहीं मिली। जिसके बाद उसने पड़ोस में काफी तलाश की, लेकिन उनका नहीं पता चला। इस पर उसने पुत्रवधू के पिता से संपर्क किया तो उसके पिता ने बताया कि उनकी लडक़ी नितेश नामक एक युवक से बात करती थी। वहीं गांव वालों ने बताया कि एक गाड़ी उनके घर आई थी। जिसके बाद उसकी पुत्रवधू उस गाड़ी में बैठ कर चली गई। पीड़ित ने पुलिस से उसकी पुत्रवधू को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक के खिलाफ कार्यवाही करने तथा उसकी पुत्रवधू और पोतियों को बरामद करने की मांग की है|

    Local News

    State News

    Education and Jobs