• Breaking News

    सर्च अभियान में 16 विभिन्न मामलों के 26 आरोपितों को किया गिरफ्तार

    नारनौल, 24 जून (हरियाणा न्यूज़ ब्यूरो)
    महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा शनिवार को विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपितों के घर और ठिकानों पर छापेमारी की गई। जिले के अलग-अलग इलाकों में ऐसे दर्जनों स्थानों पर भोर में करीब 5 बजे पुलिस ने छापेमारी की है।
    पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण के दिशा–निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा स्पेशल सर्च अभियान चलाया गया। जिसके तहत सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। जिसमें जिला के पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भिन्न-भिन्न जगहों पर रेड कर आरोपितों के ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया। इस दौरान महेंद्रगढ़ पुलिस ने चोरी, लूट, मारपीट, लड़ाई झगड़े के 16 विभिन्न मामलों में 26 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। सर्च अभियान के दौरान पुलिस द्वारा 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को भी पकड़ा गया, जिनमें से 3 ट्रैक्टरों को इंपाउंड किया गया और 1 ट्रैक्टर का चालान किया गया।
    अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कई संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया, जिनसे पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। समय-समय पर जिले में अपराध की रोकथाम व अपराधियों, विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपितों की धरपकड़ के लिए ऐसे विशेष अभियान चलाए जाएंगे।
    महेंद्रगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु या वांछित अपराधी की सूचना हो तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में तुरंत दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।

    Local News

    State News

    Education and Jobs